Offers
जनसांख्यिकी केवल जनसंख्या के आँकड़ों का अध्ययन नहीं, बल्कि मनुष्य और समाज में होने वाले निरन्तर परिवर्तनों को समझने का एक महत्त्वपूर्ण विषय है। प्रस्तुत पुस्तक में जनसंख्या के आकार, संरचना, वितरण एवं वृद्धि के साथ जन्म, मृत्यु, प्रवास, जनसंख्या नीति और परिवार नियोजन जैसे प्रमुख पक्षों को व्यापक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही जनसंख्या और मानव विकास, आर्थिक-सामाजिक परिवर्तन, पर्यावरणीय संकट, धारणीय विकास तथा प्राकृतिक संसाधनों के बीच स्थापित गहरे सम्बन्धों को सरल एवं सहज भाषा में समझाने का प्रयास किया गया है। पुस्तक का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को जनसांख्यिकी की आधारभूत अवधारणाओं से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें यह समझने में सक्षम बनाना है कि जनसंख्या में होने वाला प्रत्येक परिवर्तन समाज, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और मानव जीवन को किस प्रकार प्रभावित करता है। विषय की सैद्धान्तिक समझ के साथ समकालीन संदर्भों और व्यावहारिक पक्षों को समाहित करने के कारण यह पुस्तक विद्यार्थियों एवं जनसंख्या-अध्ययन में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए उपयोगी अध्ययन-सामग्री के रूप में प्रस्तुत की गई है।
Login Or Registerto submit your questions to seller
No none asked to seller yet