Offers
डॉ. योगेन्द्र सिंह एक बहुआयामी, विद्वान एवम समर्पित अकादमिक व्यक्तित्व हैं जिन्होंने विधि, हिन्दी भाषा एवम समाजशास्त्र जैसे मह्त्वपूर्ण विषयों में उच्च स्तरीय शैक्षणिक योग्यता अर्जित की है| इन्होंने एम.ए. तथा एलएलबी की उपाधियां प्राप्त कर न केवल विधिक ज्ञान में अपनी गहरी समझ विकसित की, बल्कि सामाजिक सरंचना और मानवीय व्यवहार के वैज्ञानिक अध्ययन में भी विशेष दक्षता हासिल की | हिन्दी भाषा एवम साहित्य के क्षेत्र में उनके द्वारा उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान विधावॉचस्पति (पी.एच.डी.) हासिल करना रहा| जो उनके विद्वतापूर्ण व्यक्तित्त्व और निरंतर शैक्षणिक साधना का प्रमाण हैं| डॉ सिंह का व्यक्तित्व केवल अकादमिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं हैं वे विश्व हिन्दी परिषद के आजीवन सदस्य हैं, व पूर्व में एम.एस.एम.ई.मंत्रालय व संचार मंत्रालय भारत सरकार में अपना सहयोग दिया हैं| वर्तमान में डॉ सिंह भारतीय सूक्ष्म,लघु, मध्यम उद्यम आर्थिक संवर्धन परिषद नई दिल्ली मैं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में सेवायें दे रहे हैं| समाज सेवा व सामाजिक जागरुकता के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय रहते हैं और समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्य करते हैं | उनकी पूर्व में भी चार पुस्तकें प्रकाशिक हो चुकी हैं जो व्यापक स्तर पर पाठकों द्वारा सराही गयीं हैं और युवाओं के बीच विशेष रूप से मार्गदर्शक सिद्ध हुई हैं, विधि, हिन्दी, समाजशास्त्र व सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनका अनवरत कार्य उन्हें एक ऐसे विद्वान के रूप में स्थापित करता हैं जो ज्ञान और व्यवहार दोनों स्तरों पर समाज़ को दिशा प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं|
Login Or Registerto submit your questions to seller
No none asked to seller yet