Offers
भारतीय समाज एक विविधतायुक्त समाज है, न केवल सामाजिक व सांस्कृतिक विविधता है बल्कि भौगोलिक, जनसंख्यात्मक, जनजातीय, धार्मिक इत्यादि आधार पर भी भिन्नताएँ दिखायी देती हैंA यही कारण है कि हम समाजशास्त्र के विद्यार्थी होने के कारण हमें सामाजिक संरचना, परिवर्तन और संगठन को समझना आवश्यक हैA प्रस्तुत पुस्तक में हमने भारतीय समाज के विविध आयामों को समझाने का प्रयास किया हैA इन विभिन्न आयामों में भारतीय समाज का संगठन, गाँव, नगर, सामाजिक संस्थाएँ, जनजातीय समाज, जनसंख्यात्मक संरचना, साम्प्रदायिकता व नक्सलवाद जैसे मुद्दे सम्मिलित हैंA
डॉ. पी.सी. जैन ज.रा.ना. राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उदयपुर के समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष रहे हैंA आपका अनुसंधान व शैक्षिक क्षेत्र में करीब 40 वर्षों का अनुभव रहा हैA आपने अनेक शोध कार्य राष्ट्रीय स्तर पर संपन्न किये हैं और लेखन की दृष्टि से आपकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हुई हैंA आपकी रुचि सामाजिक आन्दोलन, सामाजिक परिवर्तन एवं स्तरीकरण जनजातीय समाज और राजनीतिक समाजशास्त्र के क्षेत्र में रही हैA इन विषयों से सम्बन्धित पुस्तकें भी प्रकाशित हुई हैंA
डॉ. नेहा जैन, पेसिफिक विश्वविद्यालय, उदयपुर में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैंA आपकी रुचि सामाजिक आंकड़ों के विश्लेषण में रही है और कंप्यूटर के माध्यम से तथ्य विश्लेषण करने की विशेषज्ञता प्राप्त हैA आपकी विद्यार्थियों में अनुसन्धान क्षमता और कौशल विकास को प्रवृत्त करने की रही हैA आपने महिला सशक्तिकरण पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया हैA
Login Or Registerto submit your questions to seller
No none asked to seller yet